Government Financial Scheme

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCCY)

बिहार राज्य के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा सहायता एवं SRM IST Delhi-NCR Campus में नामांकित पाठ्यक्रमों की विवरणी।

Financial Assistance & State Schemes

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रवेश सूचना 2025-26

बिहार सरकार द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित “बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCCY)” के अंतर्गत SRM Institute of Science and Technology, Delhi-NCR Campus के विभिन्न मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

योजना का उद्देश्य एवं संस्थान सहायता:

बिहार राज्य के विद्यार्थियों के लिए SRM IST NCR Campus, इन राज्यों की उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय स्तर को सुदृढ़ करने की योजना के क्रियान्वन में सहयोग करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के कार्ड योजना के तहत निम्नलिखित पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रही है

पाठ्यक्रम विवरणी

स्वीकृत पाठ्यक्रम (Approved Academic Programmes)

SRM IST Delhi-NCR Campus में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना मान्य है:

क्र. सं.पाठ्यक्रम का नाम (Program Name)संस्थान
1B.Tech: Computer Science & EngineeringSRM IST Delhi-NCR
2BBASRM IST Delhi-NCR
3BSc (Computer Science)SRM IST Delhi-NCR
4B.Sc.- Hospitality and Hotel Administration/ManagementSRM IST Delhi-NCR
5B.PharmSRM IST Delhi-NCR
6BCASRM IST Delhi-NCR
7MCASRM IST Delhi-NCR
8M.B.ASRM IST Delhi-NCR
प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन

योजना आवेदन प्रक्रिया (Application Procedure)

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ऋण आवेदन हेतु निम्नलिखित चरण अपनाएं:

  1. संस्थान में अनंतिम प्रवेश (Provisional Admission): SRM IST Delhi-NCR Campus में अपनी योग्यता अनुसार वांछित पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित करें।
  2. बोनाफाइड एवं शुल्क संरचना पत्र (Bonafide & Fee Structure): प्रवेश पश्चात संस्थान के प्रवेश प्रकोष्ठ (Admission Cell) से आधिकारिक बोनाफाइड प्रमाण पत्र एवं शुल्क संरचना पत्रक प्राप्त करें।
  3. एमएनएसएसबीवाई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन (Online Registration): बिहार सरकार के आधिकारिक पोर्टल (7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. डीआरसीसी में सत्यापन (DRCC Document Verification): अपने गृह जिले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) में जाकर सभी मूल प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन कराएं।
  5. ऋण स्वीकृति एवं शुल्क हस्तांतरण: सत्यापन उपरांत शिक्षा वित्त निगम द्वारा ऋण स्वीकृत होने पर शुल्क सीधे संस्थान के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
सहायता एवं संपर्क

संस्थान छात्र सहायता केंद्र (Student Facilitation Desk)

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बोनाफाइड प्रमाण पत्र, शुल्क विवरणी या अन्य किसी भी सहायता हेतु हमारे प्रवेश एवं परामर्श केंद्र से सीधे संपर्क करें:

हेल्पलाइन नंबर:01232-234301 / 234302
ईमेल परामर्श:admissions.ncr@srmist.edu.in